आल इंसेक्ट्स नाम लिस्ट ▷ Insects Name

आल इंसेक्ट्स नाम लिस्ट ▷ Insects Name

आल इंसेक्ट्स नाम लिस्ट ▷ Insects Name : ये कीड़े आमतौर पर घर, बगीचे या समुद्र तट पर एक दिन के आसपास पाए जाते हैं। आप पाएंगे कि इनमें से अधिकांश प्रजातियों में बहुत सी समान हैं, इसलिए इस पृष्ठ को पढ़ें

कीड़ों के नाम हिंदी में Name of insects in Hindi

1. मकड़ी (Spider) – मकड़ी एक जाले का निर्माण करती है। इस जाल में दूसरे कीट या जानवर फंस जाते है जिससे इनके भोजन का प्रबंध होता है।

2. कनखजूरा (Centipede) – यह एक जहरीला प्राणी है जिसके काटने पर तुरन्त इलाज करना जरूरी है। इसका शरीर कई खंडों में होता है और इसके प्रत्येक खण्ड में दो पैर होते है।

3. तितली (Butterfly) – तितली विभिन्न रंगों में मिलती है। फूलों के परागण में सहायक है। यह एक सुंदर कीट है जो फूलों के आसपास मंडराती रहती है।

4. चींटी (Ant) – चींटी मनुष्य की तरह ही एक सामाजिक प्राणी है। चींटियां लाल और काले रंग में होती है।

5. झींगुर (Cricket) – यह रात को झी की आवाज निकालता है, इसलिए इसे झींगुर कहते है। यह मादा को आकर्षित करने के लिए आवाज निकालता है।

6. ततैया (Wasp) – ततैया एक तरह से मधुमक्खी होती है। यह अक्सर पानी के पास मिल जाता है।

7. मक्खी (Fly) – मक्खी डिप्टेरा गण में आती है। घरों में अक्सर मक्खी देखने को मिल जाती है। यह कीट ज़िग ज़ैग गति करता है।

8. मधुमक्खी (Honey Bee) – इसे शहद बनाने वाली मक्खी भी कहते है। मधुमक्खी फूलों से रसपान करती है और छत्ते पर इसको इक्कठा करती है। 

9. दीमक (Termites) – दीमक कीट लकड़ी के सामानों को नुकसान पहुँचाता है। यह लकड़ी को खाकर चट कर जाता है। दीमक लगने से घर को बचाना चाहिए।

10. खटमल (Bedbug) – खटमल हमारे घरों में छिपे हुए रहते है। अक्सर रात को बाहर निकलते है।

11. टिड्डी (Locust, Grasshopper) – यह कीट फसलों को काफी नुकसान देता है। यह कई किलोमीटर की यात्रा करके प्रवास करता है।

12. जुगनू (Firefly) – अंधेरी रात में यह कीट रोशनी देता है। रात में अक्सर जुगनुओ को जगमगाते हुए आप देख सकते है।

13. मच्छर (Mosquito) – मच्छर काटने से मनुष्य में कई प्रकार के रोग हो सकते है। यह अक्सर पानी के आसपास होते है।

14. जोंक (Leech) – यह एक उभयलिंगी कीट है। जानवरों के शरीर से चिपक कर खून चूसता है। इसे एक बाह्य परजीवी भी कह सकते है।

15. रेशम का कीट (Silkworm) – इस कीट से रेशम प्राप्त किया जाता है। इसलिए इस कीड़े को रेशम का कीट कहते है। रेशम के कीट का पालन पूरी दुनिया में किया जाता है।

16. केंचुआ (Earthworm) – केंचुआ जमीन की ऊपरी मिट्टी परत में रहता है। खाद के लिए केंचुआ पालन किया जाता है।

17. तिलचट्टा या कॉकरोच (Cockroach) – यह कीट अक्सर घरों की रसोई में मिल जाता है। यह प्राणी केवल रात को ही निकलता है।

18. पतंगा (Moth) – यह एक तितली की तरह दिखने वाला कीट है। पतंगा रात और दिन दोनों में सक्रिय रहता है।

19. मैंटिस कीट (Mantis) – हरे रंग का यह प्राणी कीट वर्ग में ही आता है। यह कीड़ा अपने अगले दोनों पैर जोड़े रखता है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्राथना कर रहा है।

20. पिस्सू (Flea) – यह एक बाह्य परजीवी है जो जानवरो के शरीर से चिपक कर खून चूसता है। यह बिना पँखो का कीट है।

21. जूं (Louse) – यह मनुष्य के सर के बालों में पाया जाने वाला बाह्य परजीवी है। यह भी खून चूसता है।

22. मोगरी या बीटल (Beetle) – यह कीड़ा फसलों को काफी नुकसान देता है। यह मिट्टी में पाये जाते है। दुनिया में सबसे ज्यादा जातियां इसी गण की है।

23. लकड़ी का कीड़ा (Stick Insect) – यह कीड़ा पेड़ पौधों की डाली या पत्तो से चिपका हुआ रहता है।

24. भंवरा (Bumblebee) – यह कीट प्रजाति भी फूलों का रसपान करती है।




Related Posts

Post a Comment