भारतीय संविधान में प्रमुख संशोधन

 भारतीय संविधान में प्रमुख संशोधन

किस संविधान संशोधन के तहत नौवीं अनुसूची को शामिल किया गया।

पहला संशोधन (1951)


किस संविधान संशोधन के तहत संसद में राज्यों के प्रतिनिधित्व को निर्धारित किया गया।

● दूसरा संशोधन (1952)


किस संविधान संशोधन के तहत राज्यों का अ, ब, स और द वर्गों में विभाजन समाप्त कर उन्हें 14 राज्यों और 6 केंद्रशासित क्षेत्रों में विभक्त कर दिया गया।

● सातवां संशोधन (1956)


किस संविधान संशोधन के तहत आठवीं अनुसूची में 'सिंधी' भाषा को जोड़ा गया।

● 21वां संशोधन (1967)


किस संविधान संशोधन के तहत संसद को मौलिक अधिकारों सहित संविधान के किसी भी भाग में संशोधन का अधिकार दिया गया।

● 24वां संशोधन (1971)


इसे 'लघु संविधान' (Mini Constitution) की संज्ञा प्रदान की गई है।

● 42वां संशोधन (1976)


किस संविधान संशोधन के तहत संविधान की प्रस्तावना में 'धर्मनिरपेक्ष', 'समाजवादी' और 'अखंडता' शब्द जोड़े गए।

● 42वां संशोधन (1976)


किस संविधान संशोधन के तहत नागरिकों के 10 मूल कर्त्तव्य निश्चित किए गए।

● 42वां संशोधन (1976)


किस संविधान संशोधन के तहत लोकसभा तथा विधानसभाओं के कार्यकाल में एक वर्ष की वृद्धि की गई।

● 42वां संशोधन (1976)


किस संविधान संशोधन के तहत यह व्यवस्था की गई कि अनुच्छेद 352 के अन्तर्गत आपातकाल संपूर्ण देश में लागू किया जा सकता है या देश के किसी एक या कुछ भागों के लिए।

● 42वां संशोधन (1976)


किस संविधान संशोधन के तहत संसद द्वारा किए गए संविधान संशोधन को न्यायालय में चुनौती देने से वर्जित कर दिया गया।

● 42वां संशोधन (1976)


किस संविधान संशोधन के तहत संपत्ति के मूलाधिकार को समाप्त करके इसे विधिक अधिकार बना दिया गया।

● 44वां संशोधन (1978)


किस संविधान संशोधन के तहत राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष्ज्ञ के चुनाव विवादों की सुनवाई का अधिकार पुनः सर्वोच्च तथा उच्च न्यायालय को ही दे दिया गया।

● 44वां संशोधन (1978)


किस संविधान संशोधन के तहत मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रपति को जो भी परामार्श दिया जाएगा, राष्ट्रपति मंत्रिमंडल को उस पर दोबारा विचार करने लिए कह सकेंगे लेकिन पुनर्विचार के बाद मंत्रिमंडल राष्ट्रपति को जो भी परामर्श देगा, राष्ट्रपति उस परामर्श को अनिवार्यतः स्वीकार करेंगे।

● 44वां संशोधन (1978)


किस संविधान संशोधन के तहत 'व्यक्ति के जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार' को शासन के द्वारा आपातकाल में भी स्थगित या सीमित नहीं किया जा सकता, आदि।

● 44वां संशोधन (1978)


किस संविधान संशोधन के तहत सेना, सुरक्षा बल तथा गुप्तचर विभाग में कार्यरत व्यक्तियों के मौलिक अधिकार को प्रतिभंधित किया गया ?

● 50 वां संशोधन


किस संविधान संशोधन के तहत मताधिकार के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई।

● 61वां संशोधन (1989)


किस संविधान संशोधन के तहत दिल्ली का नाम 'राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र दिल्ली' किया गया तथा इसके लिए 70 सदस्यीय विधानसभा तथा 7 सदस्यीय मंत्रिमंडल के गठन का प्रावधान किया गया।

● 69वां संशोधन (1991)


किस संविधान संशोधन के तहत संघ राज्य क्षेत्रों की विधानसभाओं के सदस्यों को राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में शामिल करने का प्रावधान किया गया।

● 70वां संशोधन (1992)


किस संविधान संशोधन के तहत तीन और भाषाओं कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया।

● 71वां संशोधन (1992)


किस संविधान संशोधन के तहत संविधान में एक नया भाग 9 तथा एक नई अनुसूची ग्यारहवीं अनुसूची जोड़ी गई और पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया।

● 73वां संशोधन (1992)


किस संविधान संशोधन के तहत संविधान में एक नया भाग 9क और एक नई अनुसूची 12वीं अनुसूची जोड़कर शहरी क्षेत्र की स्थानीय स्वशासन संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया।

● 74वां संशोधन (1993)


किस संविधान संशोधन के तहत दल-बदल विरोधी कानून में संशोधन किया गया तथा राज्य में मंत्रिपरिषद का अधिकतम आकार निचले सदन की कुल संख्या का 15% परन्तु छोटे राज्यों में यह संख्या अधिकतम 12 हो सकती है ?

● 91वां संशोधन (2003)


किस संविधान संशोधन के तहत शिक्षा को मौलिक अधिकार में शामिल किया गया एवं 6-14 वर्ष के बच्चो के लिए निःशुल्क शिक्षा का प्रावधान किया गया ?

● 86 वां संशोधन


किस संविधान संशोधन के तहत इसमें आठवीं अनुसूची में चार और भाषाओं-मैथिली, डोगरी, बोडो और संथाली को जोड़ा गया।

● 92वां संशोधन (2003)


किस संविधान संशोधन के तहत एससी/एसटी व ओबीसी बच्चों के लिए गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखने का प्रावधान किया गया।

● 93वां संशोधन (2005)


Related Posts

Post a Comment