वाक्य के प्रकार पहचानिए।
वह रोज़ बाज़ार जाता है और सब्ज़ी, फल आदि लाता है।
संयुक्त वाक्य
जितना काम करोगे, उतना धन पाओगे।
मिश्र वाक्य
जैसा काम वैसा दाम।
मिश्र वाक्य
मैं उस लड़के को जानती हूँ, जो वहाँ खड़ा है।
मिश्र वाक्य
वे अंदर आए और चुपचाप बैठ गए।
संयुक्त वाक्य
मैंने पुस्तक पढ़ी।
सरल वाक्य
मैंने पिता जी को पत्र लिखा।
सरल वाक्य
मेहनत करने में वह सबसे आगे रहता है।
सरल वाक्य
मैं कभी-न-कभी अवश्य सफल होऊँगा।
सरल वाक्य
जिसको मैंने इतना स्नेह दिया, उसी ने मुझे धोखा दिया।
मिश्र वाक्य
जो आदमी मेरे कपड़े सीता है, वह तीन महीने के लिए विदेश गया है।
मिश्र वाक्य
आप पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने एक उपयोगी सुझाव दिया है।
मिश्र वाक्य
मेरे सिर में बहुत दर्द था, इसलिए मैं आज काम पर नहीं गई।
संयुक्त वाक्य
न तो उसने कोई सूचना भेजी, न वह स्वयं आई।
संयुक्त वाक्य
मन लगाकर तथा एक स्थान पर रहकर काम करो।
संयु्क्त वाक्य
जहाँ आज होटल है, वहाँ कभी गाँव के लड़के कुश्ती करते थे।
मिश्र वाक्य
ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ती है, त्यों-त्यों शारीरिक शक्ति कम होती जाती है।
मिश्र वाक्य
मैं बैठे-बैठे थक गई।
सरल वाक्य
मैं गर्मी के मारे परेशान हूँ।
सरल वाक्य
लोगों के पास खाने को रोटी नहीं, पहनने को कपड़ा नहीं।
सरल वाक्य
Post a Comment
Post a Comment