भारत का भूगोल Geography of India
भारत कैसे जलवायु वाला देश है
उष्णकटिबंधीय जलवायु वाला देश
किन दो रेखाओं के बीच के क्षेत्र को उष्णकटिबंधीय क्षेत्र कहते हैं
कर्क रेखा एवं मकर रेखा
कर्क रेखा के दक्षिण का भाग कौन सा क्षेत्र है
उष्णकटिबंधीय क्षेत्र
कर्क रेखा के उत्तर का भाग कौन सा क्षेत्र है
शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र
भारत के उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु क्षेत्र होने के कितने कारण हैं
दो
भारत में वास्तविक शीत ऋतु क्यों नहीं पाई जाती
साइबेरिया एवं चीन से आने वाली हवाओं को हिमालय रोक देता है इसलिए
स्पष्ट रूप से जलवायु विभाजक की भूमिका कौन निभाता है
हिमालय
हिमालय के उत्तर में कौन सी जलवायु पाई जाती है
शीतोष्ण जलवायु
हिमालय के दक्षिण में कौन सी जलवायु पाई जाती है
उष्णकटिबंधीय जलवायु
हिंद महासागर से आने वाली आदर्श आयुक्त हवाएं किस से टकरा कर भारत में वर्षा कराती हैं
हिमालय से टकराकर
मानसून किस भाषा से लिया गया है और इसका शाब्दिक अर्थ क्या होता है
मानसून शब्द अरबी भाषा से लिया गया है और इसका शाब्दिक अर्थ है मौसम
मानसून का क्या अर्थ है
रितु के साथ हवाओं में भी विपरीत परिवर्तन
भारत में कितने तरह की मानसूनी हवाएं पाई जाती हैं
दो तरह की
भारत में पाए जाने वाले मानसूनी हवाओं के नाम
उत्तर पूर्वी मानसून एवं दक्षिण पश्चिमी मानसून
उत्तर पूर्वी मानसून के बारे में बताएं
जो हवाएं शीत ऋतु में उत्तर पूर्व से बहकर आती हैं
उत्तर पूर्वी मानसूनी हवाओं में नमी क्यों नहीं होती
क्योंकि यह हवाएं स्थल खंड के ऊपर से बहकर आती है
उत्तर पूर्वी मानसून भारत में वर्षा कराने में सक्षम क्यों नहीं होती
क्योंकि इनकी हवाओं में नमी नहीं होती
उत्तर पूर्वी मानसून भारत में एक जगह अपवाद के रूप में वर्षा कराती है उस जगह का नाम
तमिलनाडु का कोरोमंडल तट
उत्तर पूर्वी मानसूनी हवाएं तमिलनाडु के कोरोमंडल तट पर वर्षा क्यों कराती हैं
उत्तर पूर्वी मानसून का वह भाग जो बंगाल की खाड़ी के ऊपर से होकर गुजरता है वह बंगाल की खाड़ी से हवाओं में नमी प्राप्त कर लेता है जिसके कारण यह हवाएं तमिलनाडु पहुंचकर पूर्वी घाट से टकराकर तमिलनाडु कोरोमंडल तट पर वर्षा करते हैं
दक्षिणी पश्चिमी मानसून किसे कहते हैं
जो हवाएं ग्रीष्म ऋतु में दक्षिण पश्चिम से बहकर आती हैं उन्हें दक्षिण पश्चिम मानसून कहते हैं
दक्षिणी पश्चिमी मानसून कहां से बनकर आती हैं
हिंद महासागर से
दक्षिणी पश्चिमी मानसून द्वारा भारत में कितना प्रतिशत वर्षा होता है
90%
भारत एक उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु वाला देश है यह किस से सिद्ध होता है
दक्षिणी पश्चिमी मानसून का पूरे भारत में वर्षा कराना
भारत में कितने ऋतु में वर्षा होती है
दो ऋतु में
भारत में जिन दो ऋतु में वर्षा होती है उनके नाम
ग्रीष्म ऋतु एवं शीत ऋतु
ग्रीष्म ऋतु में वर्षा कब से कब तक होती है
1 जून से प्रारंभ होकर 15 सितंबर तक चलती है
भारत में ग्रीष्म ऋतु में होने वाली वर्षा किस मानसून से होती है
दक्षिणी पश्चिमी मानसून से
दक्षिणी पश्चिमी मानसून क्या है
हिंद महासागर से आने वाले अत्यधिक आद्र्रतायुक्त हवाएं
दक्षिणी पश्चिमी मानसून सर्वप्रथम कहां एवं कब वर्षा कराता है
1 जून को पश्चिमी घाट से टकराकर केरल के मालाबार तट पर वर्षा कर आता है
दक्षिण पश्चिम मानसून कब तक पूरे भारत में पाया जाता है
२२ जून तक
दक्षिणी पश्चिमी मानसून कुछ जगहों को छोड़कर पूरे भारत में वर्षा कराती है जहां वर्षा नहीं कराती वह जगह कौन से हैं
कोरोमंडल आंध्र तट और उड़ीसा तट
भारत में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा कब से कब तक चलती है
२० दिसंबर से शुरू होकर मार्च तक
भारत में शीत ऋतु में वर्षा किन दो कारणों से होती है
दो पश्चिमी विक्षोभ से एवं उत्तरी पूर्वी मानसून से
पश्चिमी विक्षोभ क्या है इसके बारे में बताएं
पश्चिमी विक्षोभ एक शीतोष्ण चक्रवात है इसका जन्म भारत के पश्चिम में भूमध्य सागर में हुआ है
भूमध्य सागर के ऊपर जन्म लेने के बाद पश्चिमी विक्षोभ किस दिशा में प्रहवीत होती है
पूर्व दिशा में प्रभावित होते हुए भारत में प्रवेश कर जाती है क्योंकि जो चक्रवात पश्चिम से भारत में प्रवेश करता है इसलिए इसे पश्चिमी विक्षोभ कहा जाता है
पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली वर्षा किन क्षेत्रों में हिमपात के रूप में होती है
भारत के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश
पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली वर्षा किन क्षेत्रों में जल बूंदों के रूप में होती है
भारत के मैदानी क्षेत्र जैसे दिल्ली हरियाणा पंजाब
भारत में शीत ऋतु में होने वाले वर्षा के कितने क्षेत्र हैं
दो भारत के पहाड़ी क्षेत्र एवं भारत के मैदानी क्षेत्र
Post a Comment
Post a Comment